कोडरमा: RPF ने कोडरमा रेलवे स्टेशन से दो व्यक्तियों को अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने कोडरमा स्टेशन के प्लेटफार्म पर बिहार के पटना निवासी गोलू कुमार और मोनू कुमार के पास से 28 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए उसे जब्त कर लिया। निरीक्षक प्रभारी जवाहरलाल ने बताया कि बरामद शराब एवं पकड़े गए युवकों को अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग कोडरमा को साफ किया गया।