सदर: सलारपुर गैस एजेंसी पर लोगों का हंगामा, बुकिंग के बाद भी एलपीजी ना देने का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सलारपुर गैस एजेंसी पर स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एलपीजी की बुकिंग के बाद भी उन्हें गैस उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है, बल्कि उसे कालाबाजारी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में धरना कर रहे लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर शांत करवाया।