कासगंज: नौरथा गांव में 20 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसी, इलाज के लिए हायर सेंटर किया गया रेफर
कोतवाली सोरों क्षेत्र के नौरथा गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता मुस्कान संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में कासगंज के जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने विवाहिता का इलाज़ करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवाहिता करीब 80 प्रतिशत जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी सोमवार शाम 6 बजे मिली।