पाटन: ग्राम पंचायत उड़ना सड़क में महिला सरपंच और दानवीरों की पहल से अंतिम संस्कार के लिए शेड बनकर तैयार
Patan, Jabalpur | May 18, 2026 ग्राम पंचायत उड़ना सड़क की महिला सरपंच रश्मि बृजेश बादल ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया कि गांव में लंबे समय से अंतिम संस्कार के लिए शेड नहीं बना था जिसके चलते गांव वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन दो दानवीरों बृजेश पटेल और हेमंत पटेल की जमींन दान के बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया। जिसके बाद अब गांव में अंतिम संस्कार के लिए शेड बनकर तैयार है।