खानपुर: पनवाड़ क्षेत्र के देवली अरनिया स्टेट हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने खेत में रखे भूसे के ढेर में लगी भीषण आग
पनवाड़ क्षेत्र के देवली अरनिया स्टेट हाईवे पर आज मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के लगभग पेट्रोल पंप के सामने स्थित खेत में रखे भूसे के ढेर में भीषण आग लग गई जिसके चलते किसान लालचंद मेहता का लाखों रुपए का भूसा जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पनवाड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची वही अग्निशमन विभाग की गाड़ी 1 घंटे देरी से पहुंची जिसके कारण काफी मात्रा में भूसा जल गया ।