बूंदी: बूंदी के 19 स्कूलों में ₹3.58 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से मिली स्वीकृति
Bundi, Bundi | Mar 5, 2024 लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से बूंदी जिले के केशवरायपाटन, तालेड़ा, बूंदी, और नैनवां पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 19 विद्यालयों में 3.58 करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। स्पीकर बिरला ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सीएसआर मद से यह स्वीकृति जारी करवाई है।