बूंदी: लाखेरी थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को चमावली लाखेरी से किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | Mar 4, 2024 जिले की लाखेरी थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा ने बताया कि थाने से गठित टीम ने आरोपी विनोद कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार उम्र 30 साल निवासी चमावली लाखेरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है।फरियादी राजेंद्रप्रसाद ने तीन अक्टूबर को छोटे भाई की करंट से चिपक रिपोर्ट दी थी।