बूंदी: रक्तदान शिविर मानवीय दृष्टिकोण से अच्छी पहल: जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार गुप्ता
Bundi, Bundi | Mar 4, 2024 आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सोमवार को अदालत परिसर स्थित अभिभाषक परिषद कक्ष में जेसीआई ऊर्जा द्वारा अभिभाषक परिषद और महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।जिला कलक्टर अक्षय गोदारा, पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे