बूंदी: राजस्थान नशामुक्त अभियान अन्तर्गत विविध जागरूकता गतिविधियां होंगी आयोजित
Bundi, Bundi | Mar 5, 2024 राज्य में बढ़ती नशे की प्रवृति एवं इसके दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए राजस्थान नशामुक्त अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के अन्तर्गत 5 मार्च को सुबह 11 बजे जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों तथा कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालयों में सभी कार्मिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाएंगे।