बूंदी: 2 दिन से कोटा से लापता युवक का तालेड़ा थाने की भरता बावड़ी नहर में मिला शव
Bundi, Bundi | Mar 4, 2024 जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के भरता बावड़ी से निकल रही चंबल नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची तालेड़ा थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। थानाधिकारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि युवक की पहचान महेंद्र कुशवाह के रूप में हुई है जो 2 दिन से कोटा से लापता था जिसकी नांता थाने में गुमशुदगी दर्ज थी।