रतनी फरीदपुर: जयकरण बिगहा में शॉर्ट सर्किट से आग, ₹80 हजार की नेवारी जलकर राख
जहानाबाद के रतनी प्रखंड स्थित जयकरण बिगहा गांव में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर खलिहान में रखी नेवारी के दो पिंज जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने समरसेबल और बाल्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।