गिरियक: पावापुरी में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, पेड़ उखाड़ने के आरोप में तीन नामजद
नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड के चोरसुआ गांव में सरकारी पइन और अलंग पर कथित अतिक्रमण कर रास्ता बनाने के लिए दर्जनों पुराने पेड़ उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूचना पर पावापुरी ओपी पुलिस, राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से एक जेसीबी जब्त कर ली। हालांकि चालक और अन्य लोग फरार हो गए। मामले में प्रवेश कुमार उर्फ बौढ़न,