कटनी: बड़वारा थाना क्षेत्र के उमंग नगर मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल
कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बड़वारा उमंग नगर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए