बिजली के करंट से मजदूर झुलसा, नटराज राइस मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप, माधवनगर थाने में मामला दर्ज
कटनी माधव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नटराज राइस मिल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब पुताई का काम कर रहे एक मजदूर को बिजली के करंट ने अपनी चपेट में ले लिया हादसे में मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है परिजनों ने राइस मिल मालिक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है