बज्जू: बज्जू क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से वन पट्टी में आग, हजारों पेड़ जलकर हुए राख
Bajju, Bikaner | May 2, 2026 मुख्य नहर की आरडी 931 पर दाहिनी ओर स्थित वन पट्टी में बिजली लाइन के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शाम करीब 4बजे लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और 2-3 बीघा क्षेत्र में फैल गई। आग से सफेदे, कीकर और खेजड़ी के हजारों पेड़ जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर प्रशासन, वन व विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचे।