बिंदकी: गोधरौली गांव से 11 वर्षीय बच्चे का बाइक सवार दो लोगों ने किया अपहरण, 4 किलोमीटर दूर 2 घंटे बाद छोड़ा
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव में बुधवार की सुबह 10 बजे घर के समीप युवराज सिंह का 11 वर्षीय पुत्र अंश खेल रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और बच्चे को लेकर निकल गए। बदमाशो ने गांव से लगभग 4 किलोमीटर दूर को 2 घंटे बाद थाना कल्यानपुर क्षेत्र के चौडगरा कस्बे के पहुर तिराहे की तरफ जाने वाले मार्ग में फैक्ट्री के पास छोड़ा। हड़कंप मचा रहा।