आज़मगढ़: कलेक्ट्रेट सभागार में डिप्टी एक्साइज कमिश्नर की अध्यक्षता में ई लॉटरी के माध्यम से शराब व भांग की दुकानों का हुआ आवंटन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आबकारी विभाग की शराब व भांग की दुकानों को लेकर ई लॉटरी के माध्यम से द्वितीय चरण में बची हुई दुकानों का आवंटन किया गया। इस दौरान डिप्टी एक्साइज कमिश्नर आनंद प्रकाश की अध्यक्षता में पूरी कार्रवाई की गई। डिप्टी एक्साइज कमिश्नर ने बताया कि प्रथम चरण में 32 दुकान आबकारी विभाग की शेष रह गई थी। जिनका आवंटन होना था। 13 दुकान एलॉट हुई।