आज़मगढ़: कंधरापुर क्षेत्र के स्कूल में BJP कार्यक्रम स्थल पर खाना खा रहे सिपाही को अंडर ट्रेनिंग अफसर ने सभी के सामने लगाई फटकार
MP के CM मोहन यादव के आगमन के दौरान कंधरापुर क्षेत्र के स्कूल में मंगलवार को BJP के कार्यक्रम स्थल पर खाना खाने के दौरान अंडर ट्रेनिंग IPS अधिकारी अधीनस्थ बुजुर्ग सिपाही पर सभी के सामने भड़क गए। CO सदर व अंडरट्रेनिंग IPS शुभम अग्रवाल का वीडियो व फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह खाना खा रहे बुजुर्ग सिपाही को खाना खाने के दौरान डांट दिए।