फतुहा: पुनपुन नदी में छलांग लगाने वाली युवती का मिला शव।
Fatwah, Patna | Jul 11, 2026 शुक्रवार की शाम पुनपुन नदी में छलांग लगाने वाली युवती का शव शनिवार की शाम ग्रामीणों की सूचना पर फतुहा थाना पुलिस नदी से बरामद कर लिया है। शनिवार को सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश पुनपुन नदी में करता रहा है। लेकिन शाम में जैसे ही एसडीआरएफ की टीम लौटी ग्रामीणों ने नदी में शव को तैरते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।