मथुरा: थाना हाईवे क्षेत्र के मोती मंजिल के समीप पुलिस ने तेल माफिया की अवैध संपत्ति पर फिर लगाई सील
न्यायालय के आदेश पर मथुरा पुलिस ने तेल माफिया मनोज अग्रवाल की संपत्ति पर मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे फिर एक बार सील लगा दी है न्यायालय ने आदेश पर दो दिन पहले भी 3 करोड रुपए की संपत्ति पर कार्रवाई की थी । फतेहपुर पुलिस ने मथुरा पुलिस के सहयोग से अवैध तरीके से अर्जित की गई मनोज अग्रवाल की संपत्ति पर सील लगाई है जिसमें प्रयागराज के जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश किये।