कोंडागांव: सुदूर अंचल के आमगांव निवासी चन्द्रकान्त नाग ने 10वीं में 94.85% हासिल कर गाँव और स्कूल का बढ़ाया मान
छग मा. शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2026 में फरसगांव ब्लाक के सुदूर अंचल के ग्राम आमगांव निवासी चन्द्रकान्त नाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा में 94.85 % अंक हासिल किए हैं। उनके इस उत्कृष्ट परिणाम से स्कूल, परिवार और गांव क्षेत्र में खुशी की लहर है। चन्द्रकान्त नाग प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर का छात्र है।