मासूम बेटे की पुकार: "पापा, खाना खा लो..." लेकिन पिता बोले— "बेटा, मैं खाना नहीं खाऊंगा... तू घर जा!"
मुरैना। जोंहा हवेली–श्यामपुर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर चल रहे अनशन के दौरान एक भावुक दृश्य सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर दीं।
अनशन पर बैठे नवनीत तोमर के पास उनका छोटा बेटा हाथ में टिफिन और पानी की बोतल लेकर पहुंचा। मासूम ने अपने पिता से प्यार भरे अंदाज में कहा, "पापा, खाना खा लो..." लेकिन सड़क निर्माण की मांग पर अडिग पिता ने भारी मन से जवाब दिया, "बेटा, मैं खाना नहीं खाऊंगा... तू घर जा।"
पिता-पुत्र के बीच का यह भावुक संवाद केवल एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि वर्षों से बदहाल पड़ी जोंहा हवेली–श्यामपुर सड़क की स्थिति को भी बयां करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार संबंधित अधिकारियों से मांग करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
अब सवाल यह है कि क्या शासन-प्रशासन इस भावनात्मक अपील पर ध्यान देगा? क्या मुख्यमंत्री और जिम्मेदार अधिकारी इस सड़क के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके?
यदि आपको भी लगता है कि जोंहा हवेली–श्यामपुर सड़क का निर्माण शीघ्र होना चाहिए, तो इस मुद्दे को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Narendra Modi PMO India Rahul Gandhi Jitu Patwari Jansampark Madhya Pradesh