शाहजहांपुर: जनगणना की ट्रेनिंग में लापरवाही बरतने और अनावश्यक ड्यूटी कटवाने वाले पर दर्ज होगा मुकदमा: एडीएम वित्त
शाहजहांपुर।तहसील कलान में जनगणना 2027 के अंतिम बैच के प्रशिक्षण का निरीक्षण अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने किया। इस दौरान नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। जनपद में 21 चार्ज ऑफिसर स्तर पर तीन चरणों में प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।