खालवा: ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत निर्माण कार्यों का निरीक्षण
Khalwa, Khandwa | Sep 30, 2026 खंडवा कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ ओंकारेश्वर का दौरा कर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे उन्नयन कार्यों, भवन निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।