*जिला मुख्यालय पर संयुक्त कलेक्टर ने की जनसुनवाई*
*जनसुनवाई में 135 आवेदकों के प्रकरणों की हुई सुनवाई*
*भिण्ड 14 जुलाई 2026/*
मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह ने जिले के विभिन्न अंचलों से अपनी समस्याओं का आवेदन लेकर आये 135 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण करने के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री कविता यादव द्वारा भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर ने गंभीर बीमारी से संबंधित इलाज, विद्युत बिलों में सुधार, हैण्डपंपों का संधारण, पेंशन, सड़क दुघर्टना सहायता, हितग्राही मूलक योजनाओं, बीपीएल राशन कार्ड एवं जमीन पर कब्जा से संबंधित आवेदनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके संबंध में आवेदक को भी कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश भी दिए।