मेहगांव थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार का इनामी हत्या का आरोपी गिरफ्तार
भिंड / भिण्ड पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मेहगांव थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा ने हत्या के मामले में फरार चल रहे *₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को ग्राम कैथोदा में हुई हत्या की वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा की पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई। इस सफलता में थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।