घुवारा: ग्राम कुटौरा में अवैध शराब पर पुलिस का छापा, 16 पेटी शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस ने ग्राम कुटौरा में छापामार कार्रवाई करते हुए 16 पेटी (144 लीटर) अवैध शराब, कीमत करीब 65 हजार रुपये, जब्त की है। पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र सिंह घोषी उर्फ सत्तू को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अनुज घोषी फरार है। शनिवार की शाम 5:30 बजे दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।