कहरा: बिहरा थाना के दौरमा गांव में आपसी रंजिश में मारपीट एक जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
Kahara, Saharsa | Feb 20, 2024 बिहरा थाना के दौरमा गांव वार्ड 3 में पान पुरिया खाने गए एक व्यक्ति के साथ आपसी रंजिश में मारपीट हो गई। जिस मारपीट में वह व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम रूपेश पासवान बताया जा रहा है। जख्मी ने बताया कि मैं घर के बगल में पान पुरिया खाने गया था जहां सुधीर पासवान से आपसी रंजिश हो गई।