फरीदपुर: बेटे की शादी से पहले हादसा, टेंट का सामान ले जा रहा ई-रिक्शा पलटा, दूल्हे के बुजुर्ग पिता गंभीर घायल
थाना फतेहगंज क्षेत्र के गांव मेवा पट्टी में बेटे की शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब टेंट हाउस का सामान लेकर जा रहा ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दूल्हे के 60 वर्षीय पिता रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि रामरतन पुत्र मैकूलाल शुक्रवार को अपने बेटे सतीश की शादी के लिए पास के गांव से टेंट का सामान ई-रिक्शा से घर ला रहे थे।