पड़ोसी मुल्क नेपाल से, जहाँ कुदरत के खौफनाक कहर ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल-तिब्बत सीमा पर भोटेकोशी और त्रिशूली नदी घाटी में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड ने हंसते-खेलते पूरे के पूरे बाजारों और बस्तियों को नामोनिशान मिटा दिया।
इस प्रलयंकारी जलप्रलय में अब तक 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग लापता हैं। नेपाल सरकार ने प्रभावित इलाकों को आपदाग्रस्त घोषित कर दिया है और सेना तथा हेलिकॉप्टरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। भारत ने भी इस भीषण त्रासदी के बाद नेपाल को हरसंभव मानवीय सहायता और राहत सामग्री भेजने की शुरुआत कर दी है। #sanchalnews #sanchalnewslive #nepalflood #nepal #breakingnews