जांजगीर: सुशासन तिहार के शिविर में उमड़ी भीड़, ग्राम तिलई में 1106 आवेदन प्राप्त हुए
जिले में सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम पंचायत तिलई में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। तिलई क्लस्टर में 1106 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मांग संबंधी आवेदन थे। शिविर में पीएम आवास, राशन कार्ड, केसीसी ऋण, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन प्रमाण पत्र, ई-रिक्शा और अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्रियों व चेक का वितरण किया गया।