पटना ग्रामीण: CM सम्राट चौधरी सचिवालय पहुंचे कार्यालय देखने, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को अचानक सचिवालय पहुंचे थे। इसे लेकर गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सचिवालय में कोई बैठक नहीं थी सम्राट चौधरी अपना कार्यालय देखने पहुंचे थे। मौके पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सचिवालय पहुंचकर सभी लोगों से मुलाकात और बातचीत भी की।