ट्रेन से गिरकर युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पतालः पास में मिला आनंद विहार से बक्सर तक का टिकट, हालत गंभीर
Sadar, Varanasi | Aug 22, 2024 वाराणसी के शैलपुत्री देवी मंदिर डाट पुल के पास रेलवे लाइन के किनारे गंभीर अवस्था में युवक मिला। 28 साल के युवक का सिर और मुंह में चोट लगी थी। युवक के मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने सरैया पुलिस चौकी को दो। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस बुलवाई और उसे मंडलीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।