बांग्लादेशी हिंदू हिंसा के खिलाफ काशी में निकालेंगे रैली: स्वामी जितेंद्रानंद बोले- हर वर्ग के लोग आएं
Sadar, Varanasi | Aug 22, 2024 बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन और हिन्दुओं पर हिंसा अराजकता को लेकर वाराणसी के संतों की ओर से जितेंद्रानंद सरस्वती ने गहरी नाराजगी जताई है। कहा कि वहां हिंदुओं पर बहुत ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश के 10% हिंदुओं को जगह-जगह निशाना बनाया जा रहा है। ये निंदनीय नहीं बेहद कष्टकारी है।