झाझा: झाझा सीएचसी में मरहम-पट्टी के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, 500 रुपये लेने की शिकायत; आवेदन मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन
Jhajha, Jamui | Apr 6, 2026 झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल महिला के इलाज के दौरान अवैध राशि लेने का मामला सोमवार की दोपहर 12 बजे सामने आया है। बेलाटांड़ गांव निवासी पूजा कुमारी ने आरोप लगाया कि शनिवार रात मारपीट में घायल होने पर इलाज के दौरान एक स्वास्थ्य कर्मी ने मरहम-पट्टी के नाम पर 500 रुपये ले लिए। सोमवार को दोबारा अस्पताल आने पर परिजनों ने इसकी जानकारी दी। प्रभारी चिकित्स