मुरैना नगर: तिरुपति विहार कॉलोनी में बिजली संकट, रहवासी बिजली बहाली की मांग लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे
मुरैना ननि क्षेत्र के बड़ोखर स्थित काशीपुरा की तिरुपति विहार कॉलोनी के रहवासी बिजली समस्या को लेकर कलेक्टर लोकेश कुमार जागिड़ के बंगले पहुंचे।लोगों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के जम्फर काटे जाने से कॉलोनी अंधेरे में डूबी है।भीषण गर्मी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।शिकायत के बाद एसडीएम भूपेंद्र कुशवाहा ने आवेदन लेकर आश्वासन दिया।