खलीलाबाद: शहर के बिधियानी समय माता मंदिर पर धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ. चित्रसेन श्रीवास्तव
खलीलाबाद शहर के बिधियानी स्थित समय माता मंदिर पर रविवार की दोपहर 1:00 बजे धूमधाम से मनाई गई परशुराम जयंती। वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बना पहुंचे डॉक्टर चित्रसेन श्रीवास्तव ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन शुभम राय की अगुवाई में किया गया।जिन्होंने डॉ० चित्रसेन श्रीवास्तव का किया स्वागत।