गुना नगर: मकसूदनगढ़: सरकारी टीचर की पत्नी से घर में घुसकर बलात्कार, दोस्त ने धमकी देकर दो बार किया, जमानत खारिज
गुना जिला न्यायालय ने विवाहिता महिला से रेप के आरोपी की जमानत खारिज कर दी है। 18 अप्रैल को पैरवीकर्ता अधिवक्ता ने कहा, मकसूदनगढ़ इलाके में सरकारी टीचर की पत्नी से टीचर के ही दोस्त ने घर में घुसकर पति को जान से मारने की धमकी देकर वर्ष 2024 में दो बार रेप किया। महिला थाने में FIR हुई, आरोपी गिरफ्तार किया। जिला न्यायालय ने आरोपी की जमानत पूरी तरह खारिज कर दी।