करतला: कोरबा में पुलिस का मेगा एक्शन, 49 जगहों पर एक साथ नाकेबंदी, मॉक ड्रिल से अपराधियों में मचा हड़कंप
Kartala, Korba | Jul 5, 2026 कोरबा जिले में अपराध पर शिकंजा कसने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को परखने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत जिलेभर में एक साथ 49 स्थानों पर नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच की गई। दो घंटे तक चले इस मेगा ऑपरेशन में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय और सतर्कता की भी परीक्षा ली गई। आइए देखते हैं यह खास रिपोर्ट...