भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), खैरागढ़ द्वारा संचालित A-HELP (पशु सखी) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का फील्ड विजिट ग्राम संडी, विकासखंड छुईखदान में आयोजित किया गया।
फील्ड विजिट के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को आधुनिक पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने शासकीय पशु चिकित्सालय, संडी का भ्रमण कर पशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं, ईयर टैगिंग, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, डेयरी प्रबंधन तथा दुग्ध उत्पादन संबंधी प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा एवं समझा।
#kcgdistrict
#sbirseti