पटना ग्रामीण: रानीपुर पैजाबा के पास एनएच-30 पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर
बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर पैजाबा के पास NH-30 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक के बंपर में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन से कूदकर फरार हो गया। कार में चार लोग सवार थे,जिनमें कार मालिक धर्मेंद्र कुमार, उनकी मां प्रेम शिला देवी