बक्सर: बैठक से लागातार गायब रहने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधी के विरूद्ध होगी विभागीय कार्रवाई
Buxar, Buxar | Jun 4, 2026 डीएम साहिला ने जिला समन्वय समिति की बैठक किया। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रतिनिधि लगातार कई बैठकों से अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारी से विभागीय कार्रवाई का निर्देश करने का निर्देश दिया।