कानपुर: रावतपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार में अज्ञात लोगों ने फोड़ा बम, तेज आवाज सुनकर लोग निकले घरों से बाहर
रावतपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने बुधवार गुरुवार रात करीब दो बजे घर के बाहर खड़ी कार में बम फोड़ दिया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बाहर देखा तो कार धू-धू कर जल रही थी। कार मालिक ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। डीसीपी पश्चिम ने गुरुवार 12.30 बजे बताया कि, मौके पर फील्ड यूनिट भेजीबम के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं जांच की जा रही है