बाड़ी: 5 दिन में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, एसपी विकास सांगवान की सख्त मॉनिटरिंग में चार बाल अपचारी निरुद्ध
Bari, Dholpur | Jul 26, 2026 बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में 19 जुलाई को हुए बीए प्रथम वर्ष के छात्र मनोज मीना की निर्मम हत्या के बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज पांच दिन में खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया है। हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुए विवाद और प्रेम प्रसंग को लेकर उपजा विवाद सामने आया है। इस पूरे मामले की पुलिस अधीक्षक विकास सा