पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया में लोको पायलट की परीक्षा के दौरान छात्रों ने किया हंगामा, पुलिस ने स्थिति को किया शांत
पूर्णिया में लोको पायलट (ALP) की परीक्षा के दौरान रेलवे अभ्यर्थियों ने हंगामा किया है। हंगामे की वजह परीक्षा के दौरान आई तकनीकी गड़बड़ी है। 70 मिनट की परीक्षा में 30 मिनट तक सर्वर से जुड़ी समस्या आती रही। सिस्टम की तकनीकी खराबी से अभ्यर्थी परेशान हो गए, जबकि एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया। इसी के बाद गुस्सा भड़क गया।