लापुंग: लापुंग में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार
Lapung, Ranchi | Jul 31, 2026 लापुंग प्रखंड क्षेत्र में अच्छी बारिश के बाद धान रोपनी का कार्य तेजी से जारी है। किसान खेतों में पूरे उत्साह के साथ रोपनी में जुटे हैं। समय पर बारिश होने से खेती को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी। स्थानीय कृषि विभाग भी किसानों को आवश्यक सलाह और सहयोग प्रदान कर रहा है।