सिराथू: ख़्वाजकीमई में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से भिड़ी, बाइक सवार दो लोग घायल
सैनी थाना क्षेत्र के ख्वाजकीमई में रविवार दोपहर एक तेज़ रफ्तार बाइक सड़क किनारे गड़े हुए बिजली के खंभे में जा भिड़ी है। इस घटना में बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए हैं।स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए भेज दिया है।बताया जाता है की चकिया गांव का रहने वाला दिनेश कुमार पुत्र लाल जी और उसका साथी बाइक पर थे,दिनेश कुमार को ज्यादा चोटें आई हैं।