बसेड़ी: एसडीएम बसेड़ी दिनेश शर्मा ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
Baseri, Dholpur | Mar 18, 2024 बसेड़ी एसडीएम दिनेश शर्मा ने लोकसभा आम चुनाव 2024 हेतु विधानसभा क्षेत्र बसेड़ी के विभिन्न मतदान केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर अधिकारी उपस्थित मिले। इस दौरान एसडीएम दिनेश शर्मा ने नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जोड़ने व मृत व्यक्ति व पलायन किए हुए व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से हटाने के निर्देश दिए।