सहारनपुर: खाटू श्याम मंदिर में फिर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; श्याम नगर समेत कई कॉलोनियों में बढ़ रही चोरी की घटनाएं
सहारनपुर नगर निगम के वार्ड-46 स्थित श्याम नगर कॉलोनी में निर्माणाधीन खाटू श्याम मंदिर को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। बीती रात चोर मंदिर में घुसे और वहां रखा कुछ सामान चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर मंदिर परिसर में सामान खंगालते और चोरी करते नजर आ रहे हैं।