देवघर: उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
उपयुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर 1:00 बजे समाहरणालय कक्ष में सामान्य विधि व उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सामान्य प्रशासन विधि और उच्च न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना और उनके थोड़े निष्पादन की रणनीति तैयार करना था।